Internet

ओटीपी क्या होता है हिंदी में मतलब जानिये

नमस्कार दोस्तों! आज के इस article में हम आप सभी लोगों को बताने जा रहे हैं ओटीपी क्या होता है और हिंदी में इसका मतलब भी जानेंगे।

दोस्तों आप सभी ने देखा होगा कि जब कभी भी हम अपने computer या फिर laptop पर कोई भी payment यानी कि लेन देन या फिर account बनाते हैं तो आपके mobile number पर verification के लिए एक OTP तो जरूर आता है।

OTP confirm होने के बाद ही आपकी payment यानी कि लेन देन पूरी हो पाती है। और आपका account भी तब ही बन पाता है जब आपका OTP verify हो जाए। हम सभी जानते ही हैं कि आज के बर्तमान समय में अधिकतम काम तो online यानी कि digital हो गया है।

फिर चाहे वह कुछ खरीदना हो या फिर चाहे पैसे निकलना अथवा भेजने का काम हो। इन सभी की privacy और बेहतर तथा मजबूत बनाने के लिए अधिकतर पैसों के मामलों में आज कल OTP का उपयोग लिया जाने लगा है।

आप सभी ने भी कभी न कभी OTP का उपयोग जरूर किया होगा खासकर तब जब पैसों की लेन देन की हो। ऐसे में आप सभी को OTP के बारे में जरूर जानना चाहिए, तो चलिए आज हम इस article में OTP के बारे में अच्छे से जाने।

OTP क्या होता है हिंदी में मतलब

दोस्तों हम आप सभी को बतादें कि OTP की full form One Time Password होती है। यह OTP एक तरह का password होता है, लेकिन यह कुछ निश्चित समय के लिए ही उपयोगी होता है।

जब भी आप लोग online पैसों का लेन देन या फिर कोई account बनाते हैं तो आपके registered mobile number पर एक 6 digit code जरूर आता है। यही 6 digit code OTP कहलाता है। अब यह OTP हर जगह पर उपयोग होने लगा है, फिर चाहे वो online shopping करना हो या फिर account login करना हो।

आज के समय में इस OTP से हमारी personal information की काफी ज्यादा security भी बढ़ गयी है और हमारी online जानकारी को सुरक्षित रखने में काफी ज्यादा सहायता भी मिलने लगी है। आशा है अब आप OTP के बारे में जरूर जान गए होंगे।

आखिर यह OTP इतना जरूरी क्यों है

दोस्तों OTP जरूरी इसलिए क्योंकि काफी सारे लोग जब किसी app या फिर किसी website पर अपना account बनाते हैं, तो वो उस account का username बड़ा ही सरल सा और password में या तो खुद की DOB या फिर अपना खुद का ही mobile number दाल देते हैं।

यही सबसे बड़ी गलती होती है, क्योंकि hackers जो होते हैं वह ऐसे ही आसान से accounts को target करके इन्हें आसानी से hack कर लेते हैं और फिर पूरा data चुरा लेते हैं।

और कई बार तो हमारे आपसी ही ऐसा कर देते हैं। ऐसे में कभी कभार हमारी काफी सारी निजी जानकारी भी चोरी हो जाती है और हमे बहुत ज्यादा नुकसान उठाना पड़ता है।

इसी परेसानी को ध्यान में रखते हुए bank, e-commerce और payment wallets ने OTP का उपयोग करना शुरू कर दिया। अब बिना OTP डाले न ही कोई payment कर पाएगा और न ही कोई data चुरा पाएगा।

OTP के फायदे क्या क्या हैं

OTP के निम्नलिखित फायदे हैं-

1– यह बिल्कुल free है यानी कि हमे OTP इस्तेमाल करने का कोई भी charge नही देना पड़ता है।

2– इससे हमारे accounts की security काफी ज्यादा मजबूत हो जाती है।

3– Original User की पहचान करने का सबसे अच्छा तरीका है।

4– अगर आपके account का username और password चोरी भी हो जाए तो भी OTP के बिना आपका data नही चुरा पाएगा।

CONCLUSION-

आज के इस article में OTP के बारे में बतायी गयी जानकारी से आपको OTP क्या होता है, इसका इस्तेमाल जरूरी क्यों है और इसके फायदे क्या क्या है इत्यादि समझ में जरूर आ गया होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button