How to

ग्राम पंचायत की Voter लिस्ट कैसे देखे और निकाले मोबाइल से

ग्राम पंचायत की Voter लिस्ट कैसे देखे और निकाले मोबाइल से | नमस्कार दोस्तों! आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हम आप सभी लोगों को बताने जा रहे हैं कि ग्राम पंचायत की वोटर लिस्ट कैसे देखे और कैसे निकाले अपने मोबाइल से वो भी घर बैठे बैठे आसानी से।

दोस्तों जैसा कि हम सभी लोग जानते ही हैं, की हमारा भारत देश एक Democratic यानी कि लोकतांत्रिक देश हैं। जहाँ पर सरकार हमारे Vote द्वारा अथवा जनता के Vote द्वारा चुनी जाती है। और हम आज़ादी से किसी भी नेता अथवा Party को अपना Vote दे सकते हैं।

लेकिन नियम कायदे हैं जैसे कि हम Vote तभी डाल सकते हैं, जब हम 18 साल से बड़े हो जाएं। अगर आप सभी लोग भी किसी गाँव में या फिर ग्राम में रहते हैं तो आपके मन में आपके ग्राम पंचायत की Voter List को देखने अथवा इसके बारे में पता लगाने की जरूर सोचते होंगे।

और गाँव अथवा ग्राम पंचायतों के चुनाव भी हमारे लिए काफी अहमियत रखते हैं। वैसे आप लोगों को तो पता ही होगा ग्राम पंचायत के चुनाव हर पांच साल में एक बार होते हैं और इतने वक़्त में Voter List में कई नाम जोड़े भी जाते हैं और काफी सारे नाम हटाये भी जाते हैं।

क्योंकि इन 5 सालों के अंदर किसी न किसी की मृत्यु भी होती है और कोई न कोई व्यक्ति 18 साल की उम्र को पार भी करता है। ऐसे में आपको अपने पंचायत की Voter List जानना भी बहुत जरूरी हो जाता है।

जिससे कि आप सभी को भी पता लग सके कि कितने Voters जुड़े हैं और कितने Voter कम हुए हैं। तो चलिए अब जानते हैं कि अपने ग्राम पंचायत की Voter List कैसे देखें।

ग्राम पंचायत की Voter List कैसे देखें

दोस्तों हम आपको बतादें की पहले के वक़्त में Voter List जो होती थी वह केवल Offline ही जारी की जाती थी Online नही। क्योंकि पहले के समय में Internet का इतना ज्यादा कोई चलन नही था। अब Technology के आने से Internet भी काफी ज्यादा चलन में आ गया है।

अब आप यह Voter List Online भी देख सकते हैं। अब Voter List चुनाव आयोग द्वारा अलग अलग अलग राज्य के अलग अलग Website बना दी गयी है जिससे की आप अपने राज्य की Voter List आसानी से देख पाए।

इसके लिए सबसे पहले आपको भारत की चुनाव आयोग की official website www.nvsp.in पर जाना है। इस website पर से आपको अपने राज्य को Select करना है, यहाँ पर आप आसानी से Voter List देख पाएंगे।

अपने Mobile Phone के जरिये ग्राम पंचायत की Voter List कैसे निकालें Online

अपने ग्राम पंचायत की Voter List निकालने के लिए आपको निम्नलिखित Steps को Follow कर लेना है-

Step- 1. सबसे पहले आपको चुनाव आयोग की official website www.nvsp.in पर जाना है।

Step- 2. यहाँ पर आपको काफी सारे Options देखने को मिल जाएंगे। Voter List download करने के लिए Download Electoral Roll PDF वाले Option पर Click करें।

ग्राम पंचायत की Voter लिस्ट कैसे देखे और निकाले मोबाइल से

Step- 3. Click करने के बाद अपने राज्य को चुनकर Go पर Click करके आगे बढ़ जाना है। यहाँ पर आप अपना नाम भी देख सकते हैं।

ग्राम पंचायत की Voter लिस्ट कैसे देखे और निकाले मोबाइल से

Step- 4. अगर आपको अपने ग्राम पंचायत की Voter List Download करनी है।

ग्राम पंचायत की Voter लिस्ट कैसे देखे और निकाले मोबाइल से

तो आपको यहाँ पर General Electors पर Click करके आपको अपने जिला और Assembly यानी कि Area को Select कर लेना है।

Step- 5. अब आपको यहाँ पर अपने ग्राम के Voting Centre को Select करना है।

CONCLUSION

इतना कर लेने के बाद अब आप Voting List 2020 पर Click कर लेना है जिससे कि आप Voter List निकाल ब आसानी से अपने Mobile Phone में देख पाए। आशा है आपको इस आर्टिकल से काफी मदद मिली होगी।

Most Viewed

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button