AndroidHow toInternetTips & Tricks

आधार कार्ड लॉक अनलॉक कैसे करें ऑनलाइन और SMS से

नमस्कार दोस्तों! जैसा कि हम सभी जानते हैं कि आज के समय में आधार कार्ड हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण document में से एक है।

 इसलिए आज हम इस लेख में बात करने वाले हैं कि आधार कार्ड को लॉक अनलॉक कैसे करें ऑनलाइन और SMS से इसका मतलब की हम अपने आधार कार्ड को online के जरिये लॉक कैसे करें और SMS के जरिये भी लॉक कैसे कर सकते हैं। तो चलिए शुरु करते हैं।

आखिर ये आधार कार्ड लॉक अनलॉक क्या है 

आप लोगो ने आधार कार्ड का नाम तो सुना ही होगा। जब हम अपना आधार कार्ड बनबाते हैं तो उसमें हमारी आंखों को scan किया जाता है, fingerprint लिए जाते हैं और हमारी सारी निजी जानकारी भी ली जाती है। 

फिर यह सारी जानकारी digitally हमारे आधार कार्ड में save हो जाती है। और यह हमारा निजी सारा डेटा UIDAI अपने पास save करके रख लेता है। इसलिए हमें यह जानकारी लॉक करनी होती है ताकि यह निजी जानकारी किसी और के हाथ में न जा पाए।

आधार कार्ड लॉक करना क्यों जरूरी है

दोस्तों जैसा कि आप सभी जानते हैं कि आधार कार्ड में हमारी सारी की सारी निजी जानकारी होती है। तो इसे लॉक करना तो बहुत जरूरी है ही।

और आधार कार्ड लॉक करना इसलिए जरूरी है क्योंकि अगर हम अपनी इस निजी जानकारी यानी कि आधार कार्ड को लॉक नही करेंगे तो फिर ये जानकारी किसी भी गलत इंसान में आ सकती है और आपको लेने के देने भी पड़ सकते हैं। इसलिए आधार कार्ड लॉक होना बहुत जरूरी होता है।

आधार कार्ड लॉक अनलॉक के लिए क्या क्या जरूरी है

दोस्तों अगर आप लोग भी अपना आधार कार्ड लॉक अनलॉक करना चाहते हैं तो आधार कार्ड पर ये सब चीज़े होना बहुत जरूरी हैं – 

आधार कार्ड से आपका registered mobile number लिंक होना बहुत जरूरी है। इसके बिना आप अपने आधार कार्ड को लॉक अनलॉक नही कर सकते हैं।

 अगर ऐसे में आपका आधार कार्ड आपके registered mobile number से लिंक नही है तो सबसे पहले आप अपने पास के adhar card centre पर जाए और वहाँ से अपना registered mobile number link करवाये।

 आधार कार्ड लॉक कैसे करें

तो क्या आप जानते हैं कि आपके आधार कार्ड की सुरक्षा के विभिन्न तरीके हैं? इनमें से एक तरीका आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। लेकिन हम आपको सबसे आसान तरीका बताएंगे जो कि है SMS के द्वारा। तो SMS के द्वारा अपना आधार कार्ड लॉक करने के लिए इन steps को follow करें। ये steps कुछ इस प्रकार हैं- 

  • Step- 1. सबसे पहले आपको VIRTUAL ID Generate करनी होगी। इसके लिए आपको अपने registered mobile number से 1947 पर  GVID<SPACE>Aadhaar-Number-Last-4-Digits (example – GVID 1234) भेजना होगा।
  • Step- 2. अब आपको अपना आधार कार्ड लॉक करने के लिए 1947 पर GETOTP<SPACE>Aadhaar NUMBER-Last-4-Digits का message भेजना होगा।
  • Step- 3. OTP प्राप्त हो जाने के बाद आपको 1947 पर फिरसे एक message भेजना पड़ेगा जो कि इस प्रकार है LOCKUID<SPACE>Aadhaar NUMBER-last 4-digits<SPACE>OTP-6-digits (example – LOCKUID 1234 123456) 

इतना करने के बाद आपका आधार कार्ड लॉक हो जाएगा।

आधार कार्ड अनलॉक कैसे करें

आपको इन steps को फॉलो करना है जिनसे आपका आधार कार्ड अनलॉक हो जाएगा-

  • Step- 1. सबसे पहले आपको अपने registered mobile number से 1947 पर GETOTP<SPACE>Virtual-ID-last-6-digits (उदाहरण GETOTP 123456) ये message लिख कर भेजना है।
  • Step- 2. अब OTP प्राप्त हो जाने के बाद आपको फिरसे 

1947 नंबर पर UNLOCKUID<SPACE>Virtual-ID-last-6-digits<SPACE>OTP-6-digits (उदाहरण UNLOCKUID 123456 123456) लिखकर भेजना पड़ेगा। 

इससे आपका आधार कार्ड अनलॉक हो जाएगा।

CONCLUSION-

ऊपर दी गयी जानकारी में हमने आपको बताया है कि आधार कार्ड लॉक अनलॉक कैसे करें वो भी बड़ी ही आसानी से सरल भाषा के साथ। आशा है आपको इससे काफी हद तक मदद जरूर प्राप्त हुई होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button